
केटी न्यूज/डुमरांव
चेयरमैन सुनीता गुप्ता का होल्डिंग टैक्स के बकाया को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने उन्हें दोषी मानते हुए पदच्युत कर दिया है। इसकी चर्चा सोमवार को नप कार्यालय खुलने के बाद देखने को मिला, नगर परिषद में भी विरानी छायी रही। नगर परिषद में अधिकांश संवेदक ही दिखाई दिये। सभी नप के हॉल में बैठ आपस में मंत्रणा करते हुए देखे गए। इस संबंध में जब ईओ मनीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा की नप का विकास कार्य जारी रहेगा।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि स्थायी समिति अपना कार्य कर सकती है, जबतक नये चेयरमैन आकर उसे भंग नहीं करे। मालूम हो कि अब चेयरमैन का चुनाव नये सिरे से चुनाव आयोग कराएगा। हालांकि छह माह के भीतर चुनाव को करा लेना है। इधर चेयरमैन के पदच्यूत होते ही अभी से इस पद की दावेदारी शुरू हो गई है। फेसबुक पर पर इसकी घोषणा भी किया जाने लगा है।

इतना ही नहीं कई भावी उम्मीदवार अपना मेनोफेस्टो भी जारी करने लगे हैं। बिते रविवार से चौक-चौराहों पर इसकी चर्चा जोरो पर है। इधर पदच्यूत चेयरमैन सुनीता गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा की मैने नगर परिषद और विस्तारित क्षेत्रों के विकास के लिये काम किया है और आगे भी करती रहूंगी। इधर वादी आशा देवी का कहना है कि यह जनता की जीत है,

इसे किसी भी कीमत पर लूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने साफ लहजे में कहा की जितनी योजनाओं पर काम कराया गया है, उसकी भी जाचं करायी जाएगी। जांच के दायरे में नप ईओ मनीष कुमार को भी लाया जाएगा। इस संबंध में नप ईओ बताते हैं की रोड बनने से पहले और उसके बाद तक की सारी जिम्मेवारी जेई और सहायक अभियंता की रहती है। अब देखना है कि चेयरमैन के पदच्यूत होने के बाद आगे क्या होता है।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।