कृषि और किसानों के विकास के लिए संकल्पित है राज्य सरकार - केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री
केन्द्र सरकार कृषि क्षेत्र में नई तकनीकी का समावेश कर उत्पादन बढ़ाकर किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। कृषि तथा किसानों का विकास केन्द्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सोमवार को सर्किट हाउस में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने उक्त बातें कही।

- बक्सर पहुंचे केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, परिसदन में पत्रकारों को किया संबोधित
केटी न्यूज/बक्सर
केन्द्र सरकार कृषि क्षेत्र में नई तकनीकी का समावेश कर उत्पादन बढ़ाकर किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। कृषि तथा किसानों का विकास केन्द्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सोमवार को सर्किट हाउस में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के निर्देश पर 29 मई से 12 जून तक सभी पंचायतों में कृषि संवाद के तहत कृषि वैज्ञानिक पहुंच रहे है तथा किसानों से उनकी समस्या को सुन उसके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने तथा रसायनिक खादों के बदले जैविक खादों का प्रयोग करने की अपील भी कर रहे है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को कृषि क्षेत्र में आ रही नई नई तकनीकी के बारे में भी जानकारी दे उन्हें इसका उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में केन्द्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से बिहार में फसल उत्पादकता में क्रांतिकारी बदलाव आया है, जिसका सीधा फायदा किसानों को मिला है। इसके पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में बक्सर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर जदयू नेता विनोद राय, डॉ. विनोद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर, आत्मा के प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवकरण आदि मौजूद थे।