डुमरांव में कबड्डी का महासंग्राम, बनारस और कैमूर ने मारी बाजी

डुमरांव में आयोजित मां डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेलप्रेमियों में रोमांच भर दिया। प्रतियोगिता में बिहार के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों से पहुंची कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया।

डुमरांव में कबड्डी का महासंग्राम, बनारस और कैमूर ने मारी बाजी

__ राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार समेत चार राज्यों की 32 टीमों ने दिखाया दमखम, महिला वर्ग में झारखंड उपविजेता तो पुरुष वर्ग में एकलव्य कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र बक्सर रहा रनरअप

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव में आयोजित मां डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेलप्रेमियों में रोमांच भर दिया। प्रतियोगिता में बिहार के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों से पहुंची कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल, पुरस्कार और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद केसरी स्मृति संस्थान के अखिलेश केसरी ने नारियल फोड़कर और बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद विधायक राहुल कुमार सिंह और अखिलेश केसरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे।महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में बनारस की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि झारखंड की टीम उपविजेता रही। वहीं पुरुष वर्ग में कैमूर की टीम चैंपियन बनी और एकलव्य राज प्रशिक्षण केंद्र, बक्सर की टीम ने उपविजेता रहकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को नगर परिषद डुमरांव की प्रथम महिला अध्यक्षा मीरा देवी ने मेडल, पुरस्कार और नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया।आयोजन में सहयोग देने वाले सीपीएसएस स्कूल के हेडमास्टर डॉ. अशफाक सहित विभिन्न प्रायोजकों को भी विधायक राहुल सिंह ने सम्मानित किया।

इनमें स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद केसरी स्मृति संस्थान के अखिलेश केसरी, आर्यभट्ट कंप्यूटर के अजय, सनराइज स्कूल के निदेशक, आवासीय बाल प्रतियोगिता निकेतन के निदेशक और धोनी स्पोर्ट्स से जुड़े लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में खेल विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।मौके पर सीपीएसएस स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, धीरज केसरी, अंकित केसरी, प्रशांत ठाकुर, भगवानजी वर्मा, प्रीति कुमारी, मो. इसराफिल नदाफ, एकलव्य कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र बक्सर के कोच तथा डुमरांव थानाध्यक्ष संजय सिन्हा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।