Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

पवनी खेल मैदान पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

प्रखंड के पवनी खेल मैदान में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में क्लस्टर स्तरीय तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। जिसमे टूर्नामेंट के पहले दिन सेमीफाइनल मुकाबला पवनी और चौसा के बीच खेला गया। जिसमे चौसा ने पवनी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि, शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल बक्सर व अतिमी के बीच खेला जाएगा।

पवनी खेल मैदान पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

-- चौसा ने पवनी को 1-0 से हरा किया फाइनल में प्रवेश

केटी न्यूज/बक्सर  

प्रखंड के पवनी खेल मैदान में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में क्लस्टर स्तरीय तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। जिसमे टूर्नामेंट के पहले दिन सेमीफाइनल मुकाबला पवनी और चौसा के बीच खेला गया। जिसमे चौसा ने पवनी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि, शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल बक्सर व अतिमी के बीच खेला जाएगा।मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पवनी पंचायत के मुखिया पूनम ओझा,  पूर्व जिप सदस्य बंसती देवी बीडीसी राजेश यादव व सरपंच अवधेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

पवनी खेल मैदान पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें चौसा की टीम ने एक गोल कर  बढ़त बना ली। हाफ टाइम के बाद भी पवनी की टीम बराबरी के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन चौसा की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे सफल नहीं हो सकी। अंत मे चौसा की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।

पवनी खेल मैदान पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

मैच में रेफरी की भूमिका मनीष दुबे ने तथा दीपक कुमार और विजय कुमार सिंह लाइनमैन रहे। आयोजनकर्ता में संजय गोंड, उपेंद्र पासवान, रामजीत गोंड, विकास सिंह, श्रीकांत शर्मा, रवि प्रकाश गुप्ता, अभिषेक यादव, विजय रजक, विजय कुमार, नीरज ठाकुर, अमित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।