बच्चों की सेहत पर खास ध्यान: स्कूल में लगा हेल्थ कैंप, दी गई स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह
नया बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार के नेतृत्व में किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. शत्रुघ्न पांडेय, डॉ. प्रियंका पांडेय एवं विभाग प्रमुख लाल बाबू प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

केटी न्यूज/बक्सर

स्वास्थ्य शिविर में विद्यालय के लगभग दो सौ से अधिक बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के आंख, दांत और रक्त की जांच सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किए। जांच के दौरान बच्चों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक सलाह भी दी गई। चिकित्सकों ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य ही अच्छे भविष्य की नींव है। यदि बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो उनकी पढ़ाई में भी रुचि बढ़ेगी और वे मानसिक रूप से भी मजबूत बनेंगे। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और साफ-सफाई के महत्व पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्थानीय लोग भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। इस पहल को अभिभावकों ने सराहते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।