घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सात लोगों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन
डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव में आपसी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर सात लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव में आपसी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर सात लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सम्हार गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी उर्मिला देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ओम प्रकाश यादव, मनोज यादव, मुन्ना यादव, उपेंद्र यादव, लाल बाबू यादव (सभी पिता भृगुनाथ यादव), निरंजन कुमार (पिता मनोज यादव) तथा सुनीता देवी (पति लाल बाबू यादव) एकजुट होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति राजेंद्र सिंह तथा पुत्री सुमन कुमारी की भी पिटाई कर दी।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपितों ने अभद्र व्यवहार करते हुए परिवार को धमकाया।घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

