पुलिस की सक्रियता से बड़ी शराब खेप नाकाम, 87 लीटर बरामद
थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। ईसापुर-खीरी मुख्य मार्ग पर पलिया गांव के दक्षिण स्थित बधार में छिपाकर रखी गई 87 लीटर शराब को पुलिस ने बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे तस्करों की योजना धरी रह गई।
केटी न्यूज/राजपुर
थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। ईसापुर-खीरी मुख्य मार्ग पर पलिया गांव के दक्षिण स्थित बधार में छिपाकर रखी गई 87 लीटर शराब को पुलिस ने बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे तस्करों की योजना धरी रह गई।जानकारी के अनुसार, शराब तस्कर उत्तर प्रदेश से शराब की खेप लाकर उसे पेटियों में बंद कर बोरी में पैक कर पुआल के ढेर में छिपाकर रखे थे। आशंका जताई जा रही है कि तस्कर रात के अंधेरे में इसे कहीं खपाने की तैयारी में थे। इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई और मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया गया।

तलाशी के दौरान पुआल के ढेर से प्लास्टिक की बोरी में छिपाई गई शराब की पेटियां बरामद हुईं। जांच करने पर उसमें देसी ब्लू लाइम शराब पाई गई। पुलिस ने सभी शराब को जब्त कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए थाने में सुरक्षित रख लिया है।थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और सीमावर्ती इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

