पुल के पास पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा तस्कर, 107.6 लीटर शराब बरामद

शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 107.6 लीटर देशी ‘ब्लू लाइम’ शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।

पुल के पास पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा तस्कर, 107.6 लीटर शराब बरामद

__ ईसापुर-खीरी मार्ग से बिहार में खपाने की थी तैयारी, जलजमाव का फायदा उठाकर फरार हुआ धंधेबाज

राजपुर में शराब बरामदगी की 

केटी न्यूज/राजपुर

शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 107.6 लीटर देशी ‘ब्लू लाइम’ शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। जब्त वाहन के दस्तावेजों के आधार पर फरार तस्कर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की सीमा से शराब की खेप लेकर एक तस्कर बाइक से बिहार में दाखिल हुआ था। वह ईसापुर-खीरी मार्ग के रास्ते किसी गांव में शराब की खेप पहुंचाने की तैयारी में था। इसी दौरान पलिया गांव स्थित पुल के समीप सामने से पुलिस की गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही तस्कर ने बाइक रोक दी और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

बताया जाता है कि पुल के आसपास चाट में पानी और जलजमाव होने का फायदा उठाकर तस्कर पुलिस से बच निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लावारिस हालत में खड़ी बाइक की तलाशी ली तो उस पर कई पेटियों में रखी देशी शराब बरामद हुई। गिनती के बाद शराब की कुल मात्रा 107.6 लीटर पाई गई।थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि शराब और बाइक जब्त कर ली गई है। वाहन के नंबर और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उसके मालिक एवं चालक की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।