कुत्ते-बकरी को बचाने में सड़क के गड्ढे में पलटी बाइक, चालक गंभीर

डुमरांव नगर के सफाखाना मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सड़क पर अचानक सामने आए कुत्ते और बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर उभरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं।

कुत्ते-बकरी को बचाने में सड़क के गड्ढे में पलटी बाइक, चालक गंभीर

— सफाखाना मोड़ के पास हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव नगर के सफाखाना मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सड़क पर अचानक सामने आए कुत्ते और बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर उभरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।जख्मी की पहचान डुमरांव दक्षिण टोला निवासी प्रशांत कुमार पांडेय (40 वर्ष), पिता स्व. हरेंद्र पांडेय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह मूल रूप से भोजपुर जिले का रहने वाला है। पिता के निधन के बाद से वह डुमरा स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य पथ पर जाम लगा होने के कारण प्रशांत नहर मार्ग से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सफाखाना मोड़ के समीप सड़क पर अचानक एक कुत्ता और बकरी आ गई। दोनों को बचाने के लिए उसने बाइक को मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सड़क पर उभरे गड्ढे के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना में प्रशांत को गंभीर चोटें आईं।हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।