दरवाजे पर बंधी चार दुधारू भैंस चुरा ले गए चोर, पशुपालकों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
डुमरांव थाना क्षेत्र के बंझु डेरा गांव स्थित एक पशुपालक के दरवाजे पर बंधी चार दुधारू भैंस की चोरी का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार मध्यरात्रि की है। चोरी गई मवेशियों की कीमत करीब चार लाख रूपए आंकी गई है।

-- डुमरांव थाना क्षेत्र के बुझु डेरा गांव में शुक्रवार मध्यरात्रि घटित हुई है घटना, जानकारी मिलते ही रात से ही उद्भेदन में जुटी पुलिस
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव थाना क्षेत्र के बंझु डेरा गांव स्थित एक पशुपालक के दरवाजे पर बंधी चार दुधारू भैंस की चोरी का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार मध्यरात्रि की है। चोरी गई मवेशियों की कीमत करीब चार लाख रूपए आंकी गई है।इस संबंध में पीड़ित पशुपालक सवरू यादव पिता स्व. बलिराम यादव ने रात में ही स्थानीय थाने को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही रात में ही डुमरांव थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम ने संभावित जगहों पर छापेमारी भी की, लेकिन पशुचोरों का कोई सुराग नहीं मिला।मिली जानकारी के अनुसार सवरू यादव अपने दरवाजे पर ही भैंसो को बांध रात में सोने के लिए घर में चला गया था। सवरू का कहना है कि मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने रस्सी काट सभी भैंसे चुरा ली है, जबकि उनके बछड़े को वहीं छोड़ दिया है।

पशुधन की चोरी होने से पीड़ित पशुपालक के समझ आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, इस घटना के बाद गांव के अन्य पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणाेे का कहना है कि अधिकांश लोग अपने मवेशियों को घर के बाहर दरवाजे पर ही बांधते है। घटना के बाद से ग्रामीणों के रात की नींद गायब हो गई है। वहीं, पीड़ित द्वारा इसकी लिखित शिकायत भी थाने को दी गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम इस मामले के उद्भेदन का प्रयास कर रही है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

