सिमरी में मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर, विश्वामित्र हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौना व दुबौली गांव के बीच एक किशोर को पड़ोसी गांव के युवक ने गोली मार दी है। गोली उसके पेट में लगी है तथा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्वजन आनन_फानन में इलाज के लिए उसे लेकर बक्सर के एक निजी अस्पताल पहुंचे हैं, जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है।

सिमरी में मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर, विश्वामित्र हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

केटी न्यूज/डुमरांव 

अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौना व दुबौली गांव के बीच एक किशोर को पड़ोसी गांव के युवक ने गोली मार दी है। गोली उसके पेट में लगी है तथा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्वजन आनन_फानन में इलाज के लिए उसे लेकर बक्सर के एक निजी अस्पताल पहुंचे हैं, जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है।घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे एकौना और दुबौली गांव के बीच की है।जख्मी किशोर की पहचान एकौना गांव निवासी हरेंद्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र मनीष यादव के रूप में की गई है, जबकि आरोपित दुबौली गांव का रौनक तिवारी पिता गणेश तिवारी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों पूर्व परिचित है तथा मनीष अपनी अपनी बाइक से एकौना से दुबौली की तरफ जबकि रौनक अपने घर से एकौना की ओर जा रहा था, जैसे ही दोनों की मुलाकात हुई मनीष ने उससे कुछ कह दिया, जिससे नाराज रौनक ने अपने कमर से पिस्तौल निकाल गोली चला दिया, जो उसके पेट में जा लगी और वह खून से लथपथ हो वहीं पर गिर पड़ा।इसकी जानकारी मिलते ही मनीष के स्वजन दौड़े भागे पहुंचे तथा उसे इलाज के लिए लेकर बक्सर के एक निजी अस्पताल में गए, जहां गंभीर अवस्था में उसका उसका इलाज जारी है। समाचार लिखे जाने तक जख्मी किशोर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि रौनक नशेड़ी है तथा वह बात-बात पर लोगों से उलझ जाया करता है। बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच तथा  आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गई है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव कायम है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

एसपी शुभम आर्य ने कहा कि एक 17 वर्षीय युवक को गोली पेट में लगी है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।