पुलिस से पंगा लेना प्रिंस सिंह को पड़ा महंगा दर्ज हुई एफआईआर

Messing with the police cost Prince Singh dearly, FIR was registered

पुलिस से पंगा लेना प्रिंस सिंह को पड़ा महंगा दर्ज हुई एफआईआर

- चार नामजद समेत पर पांच पर एफआईआर, एक गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर : पुलिस से पंगा लेना प्रिंस सिंह को महंगा पड़ गया। इस मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार ने बताया कि घटना रविवार की शाम की है। जब यमुना चैका पर नो इंट्री में गाड़ी आते दिखी। जिससे पुलिस के जवान ने रोका तो गाड़ी में बैठे लोगों के द्वारा बदसलुकी करने लगने। वहां से गाड़ी लेकर भाग निकले। जिसके बाद वरीय पदाधिकरी को मामले की सूचना दी गई। वहीं गाड़ी को पिछा कर गोलम्बर से पकड़ा गया तो उसमें वाहन में बैठे लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। पर एक युवक उसी में पकड़ा गया। जिसकी पहचान रामबाग निवासी आशु कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि भागने में प्रिंस सिंह के अलावे यूपी के सतीश सिंह, गोलू सिंह, एक और अज्ञात लोग थे। जिसके बाद पुलिस विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है। वहीं आशु कुमार को जेल भेज दिया है।