Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

रामनवमी पर डुमरांव में निकलेगी भव्य बाइक शोभायात्रा, युवाओं में उत्साह

डुमरांव शहर में रामनवमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य मोटरसाइकिल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में आयोजित इस शोभायात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

रामनवमी पर डुमरांव में निकलेगी भव्य बाइक शोभायात्रा, युवाओं में उत्साह

__ 27 मार्च को सुबह 9 बजे महाकाली आश्रम से होगी शुरुआत, सैकड़ों बाइक सवार होंगे शामिल

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव शहर में रामनवमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य मोटरसाइकिल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में आयोजित इस शोभायात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।विहिप के संटू मित्रा ने बताया कि डुमरांव में हर साल रामनवमी के दिन सुबह के समय बाइक शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार भी इसे पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की योजना है।

रामनवमी पर डुमरांव में निकलेगी भव्य बाइक शोभायात्रा, युवाओं में उत्साह

उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवा इस शोभायात्रा में शामिल होंगे और पूरे शहर में धार्मिक माहौल बनाएंगे।यह शोभायात्रा नगर पंचित  मां काली आश्रम से सुबह 9 बजे शुरू होगी। वहां से निकलकर यह यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुराना भोजपुर तक जाएगी। इसके बाद पुनः उसी मार्ग से वापस लौटकर शोभायात्रा का समापन किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान भगवान राम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। युवाओं द्वारा भगवा झंडों के साथ अनुशासित तरीके से यात्रा निकाली जाएगी, जिससे धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।

रामनवमी पर डुमरांव में निकलेगी भव्य बाइक शोभायात्रा, युवाओं में उत्साह

सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से भी सहयोग लिया जा रहा है। मार्गों की साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि युवाओं के जोश और समाज में एकता का भी परिचायक बनती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन के साक्षी बनेंगे।

रामनवमी पर डुमरांव में निकलेगी भव्य बाइक शोभायात्रा, युवाओं में उत्साह

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।