बक्सर में 28 मार्च को विशेष रोजगार शिविर, एलआईसी एजेंट के 50 पदों पर होगा चयन
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय द्वारा आगामी 28 मार्च को विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा, जहां बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।
__ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा शिविर, निःशुल्क प्रवेश व ऑन द स्पॉट चयन की सुविधा
केटी न्यूज/बक्सर
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय द्वारा आगामी 28 मार्च को विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा, जहां बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।इस रोजगार शिविर में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के लिए अभिकर्ता (एजेंट) के कुल 50 पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष में 48 हजार रुपये तक का मानदेय (कमीशन आधारित) प्रदान किया जाएगा।

इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं या उससे ऊपर निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 70 वर्ष तक रखी गई है। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कार्यस्थल डुमरांव, ब्रह्मपुर सहित आसपास के क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।इस शिविर की खास बात यह है कि अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ जीवनवृत्त (बायोडाटा) एवं आधार कार्ड लेकर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा।जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है।

जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि नियोजनालय की भूमिका इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की होगी, जबकि नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे।जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए रोजगार शिविर में भाग लें और अपने भविष्य को संवारने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

