मुंबई में काम के दौरान केसठ के युवक की मौत, गांव में मातमी सन्नाटा

प्रखंड क्षेत्र के केसठ गांव का एक मजदूर मुंबई में हुए हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक गांव के सूरज नाथ महतो के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना महतो एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम के दौरान मौत हो गई।

मुंबई में काम के दौरान केसठ के युवक की मौत, गांव में मातमी सन्नाटा

केटी न्यूज/केसठ।

 प्रखंड क्षेत्र के केसठ गांव का एक मजदूर मुंबई में हुए हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक गांव के सूरज नाथ महतो के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना महतो एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से स्ट्रिंग गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई।

युवक रोज़गार की तलाश में मुंबई जाकर एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। हादसे की सूचना जब गांव पहुंची तो इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से शव को जल्द गांव लाने की व्यवस्था और परिवार को तत्काल सहायता देने की मांग की है।