Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा एवं हर घर संपर्क अभियान की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) को सेवा पखवाड़ा एवं हर घर संपर्क अभियान के रूप में मनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बक्सर नगर पश्चिम मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अंजय चौबे ने किया।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा एवं हर घर संपर्क अभियान की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा एवं हर घर संपर्क अभियान की तैयारी

केटी न्यूज/बक्सर

बैठक में नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से देश की आम जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को जीविका के माध्यम से रोजगार शुरू करने हेतु 10 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा एवं हर घर संपर्क अभियान की तैयारी

नगर प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी शंखनाद हो चुका है और कभी भी तारीखों की घोषणा हो सकती है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को हर घर अभियान के तहत मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा एवं हर घर संपर्क अभियान की तैयारी

बैठक में भोजपुर प्रभारी राजेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, बीएलए-1 संयोजक मदन दुबे, विस्तारक राकेश गुप्ता, भरत प्रधान, प्रमोद मिश्रा, श्रीमन नारायण तिवारी, राहुल दुबे, नगर महामंत्री पवन चौरसिया, नगर उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा, मनीष चौबे, राजेश पांडे, अंजू रावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा एवं हर घर संपर्क अभियान की तैयारी

इस मौके पर सभी ने आगामी सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने का संकल्प लिया और हर घर संपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।