जनगणना में लापरवाही पर सख्ती, अधिकारियों ने जांच कर दिए सुधार के निर्देश

बनारपुर क्षेत्र में जारी जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को सहायक समाहर्ता फरखण्डा कुरैशी ने अचानक विभिन्न वार्डों का दौरा कर कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मकानों पर अंकित जनगणना नंबर, परिवारों की जानकारी और सर्वेक्षण की प्रगति की गहन समीक्षा की।

जनगणना में लापरवाही पर सख्ती, अधिकारियों ने जांच कर दिए सुधार के निर्देश

केटी न्यूज/चौसा

बनारपुर क्षेत्र में जारी जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को सहायक समाहर्ता फरखण्डा कुरैशी ने अचानक विभिन्न वार्डों का दौरा कर कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मकानों पर अंकित जनगणना नंबर, परिवारों की जानकारी और सर्वेक्षण की प्रगति की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर कार्य की गति और गुणवत्ता को लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए। सहायक समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि जनगणना सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों और योजनाओं की नींव होती है। ऐसे में आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिया कि हर विवरण को सावधानीपूर्वक दर्ज किया जाए और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जाए।

उन्होंने विशेष रूप से मकानों पर जनगणना संख्या अंकन की प्रक्रिया को सही ढंग से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में किसी तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई कि वे जनगणना कर्मियों को सही जानकारी देकर सहयोग करें।अधिकारियों ने कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए।इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोती कुमार दिनकर, हेमंत कुमार चौबे, जनगणना नोडल पदाधिकारी शशि सिंह, पर्यवेक्षक सुरेन्द्र भूषण सहित कई कर्मी मौजूद रहे।