जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म - प्रो. अखिलेश दूबे

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में कंबल वितरण समर्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह पुनीत सामाजिक कार्य दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं भाजपा संगठन के उपाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार दुबे द्वारा अपनी जन्मभूमि बक्सर के लोगों के प्रति सेवा, स्नेह और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का यह कार्यक्रम न केवल सेवा का उदाहरण बना, बल्कि सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य के बोध का सशक्त संदेश भी दे गया।

जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म - प्रो. अखिलेश दूबे

-- प्रो. अखिलेश कुमार दुबे के प्रयास से जरूरतमंदों तक पहुंची राहत, युवाओं को मिला सामाजिक दायित्व निभाने का संदेश

केटी न्यूज/डुमरांव

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में कंबल वितरण समर्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह पुनीत सामाजिक कार्य दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं भाजपा संगठन के उपाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार दुबे द्वारा अपनी जन्मभूमि बक्सर के लोगों के प्रति सेवा, स्नेह और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का यह कार्यक्रम न केवल सेवा का उदाहरण बना, बल्कि सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य के बोध का सशक्त संदेश भी दे गया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रो. अखिलेश दुबे ने कहा कि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए संवेदनशील होना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

जब तक समाज का हर व्यक्ति दूसरों के दर्द को महसूस नहीं करेगा, तब तक विकसित भारत और समरस समाज की कल्पना साकार नहीं हो सकती। उन्होंने युवाओं से आगे आकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, वंशीधर, उदय उज्जैन, शिवजी पांडेय, उपेंद्र गौतम, पुष्पांजलि, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कमल किशोर राय, संजय, बक्सर जिला मुखिया अध्यक्ष मुन्ना चौबे, प्रो. संतोष सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सभी ने एकजुट होकर सेवा कार्य में सहभागिता की और आयोजन की सराहना की।कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सेवाभाव और आत्मीयता से भरा रहा। मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ के दर्शन के साथ-साथ जरूरतमंदों की सेवा को पुण्य कार्य बताया। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।

उल्लेखनीय है कि प्रो. अखिलेश दुबे द्वारा जन्मभूमि बक्सर में इस प्रकार के सामाजिक कार्य और स्वजनों से संवाद लगातार किया जाता रहा है। कंबल वितरण, जनसंवाद और सामाजिक सहयोग जैसे कार्यक्रम उनकी पहचान बन चुके हैं। आयोजकों ने भरोसा जताया कि यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास होता रहेगा।गौरतलब हो कि प्रो. दूबे बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड के दुबौली गांव के रहने वाले है। वे दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है तथा अपने सामजिक कार्यों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते है।