
केटी न्यूज/डुमरांव
जिले के चर्चित होटल व्यवसायी तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप राय गुरूवार को चौगाईं के जिला पार्षद अरबिंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही के मां के श्राद्धकर्म में पहुंच उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री राय ने जिला पार्षद को ढांढस बंधाया और कहा कि दुःख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े है। बता दें कि हाल ही में बंटी शाही की मां शैल देवी का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया था। गुरूवार को ही उनका श्राद्धकर्म था। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे।

इसी श्राद्ध कर्म में शामिल होने जिले के अग्रणी व्यवसायी प्रदीप राय भी आए थे। उन्होंने कहा कि समाज में एक दूसरे के सुख दुःख में सहभागी होना ही मानवता है। बता दें कि श्री राय जिले के अग्रणी व्यवसायी के साथ ही एक चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता भी है।

वे हमेशा समाज के जरूरतमंदों की सहयोग के साथ ही कई तरह की सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों में शामिल रहते है। वे जिले के युवाओं के मागदर्शक भी है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ उनका गहरा लगाव है तथा समाज सेवा उनका शगल है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।