बक्सर में कांग्रेस को मिला संबल, 50 से अधिक लोगों ने थामा हाथ

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को आयोजित सदस्यता समारोह में विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े 50 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

बक्सर में कांग्रेस को मिला संबल, 50 से अधिक लोगों ने थामा हाथ

-- जिला कार्यालय में सदस्यता समारोह, डॉ. मनोज पांडे बोले, गांव-गांव तक चलेगा संगठन विस्तार अभियान

केटी न्यूज/बक्सर

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को आयोजित सदस्यता समारोह में विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े 50 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।सदस्यता ग्रहण करने वालों में संतोष कुशवाहा, यतेंद्र गुप्ता, राम आशीष सिंह, जनार्दन यादव, चंद्रभूषण प्रसाद, रामबचन कुशवाहा, मोहन राम, धर्मेंद्र शाह और वकील मल्लाह समेत अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा और कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

इस अवसर पर डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती है और संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।डॉ. पांडे ने कहा कि जिले में युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने नए सदस्यों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसमस्याओं को उठाने का आह्वान किया।

साथ ही यह भी बताया कि अन्य दलों से आने वाले लोगों को संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत सदस्यता दी जाएगी।कार्यक्रम में भोला ओझा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडे, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, संजय कुमार दुबे, अजय यादव, त्रिज्योगी नारायण मिश्रा, राकेश यादव और रविंद्र राय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।