सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत, मां की आंखों के सामने उजड़ गया घर

प्रखंड के केसठ गांव में सोमवार की देर रात सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान छोटे लाल पासवान की पुत्री के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मां चिंता देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बच्ची की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत, मां की आंखों के सामने उजड़ गया घर

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड के केसठ गांव में सोमवार की देर रात सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान छोटे लाल पासवान की पुत्री के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मां चिंता देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बच्ची की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार, बच्ची रात में खाना खाने के बाद घर में सो रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। बच्ची की मां चिंता देवी की नजर सांप पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

=परिजन आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बेटी की मौत के बाद मां चिंता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बिलखते हुए कहा, “मेरी बच्ची खाना खाकर सोई थी। हमें क्या पता था कि सुबह होने से पहले ही वह हमें छोड़कर चली जाएगी। मेरी आंखों के सामने मेरी बेटी की जिंदगी खत्म हो गई। अब घर में उसकी आवाज कभी नहीं सुनाई देगी।”घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान और उप मुखिया अमितेश कुमार गुप्ता मृतका के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बच्ची की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।