Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

कुशलपुर में नहाने के दौरान भैसही नदी में डूबा किशोर, शव की तलाश जारी

स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशलपुर गांव में भैसही नदी में दोस्तों के साथ नहाने के दौरान एक किशोर नदी में डूब गया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण गोताखोर तत्काल नदी में उतर लापता किशोर की तलाश शुरू किए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था।

कुशलपुर में नहाने के दौरान भैसही नदी में डूबा किशोर, शव की तलाश जारी

कुशलपुर में नहाने के दौरान भैसही नदी में डूबा किशोर, शव की तलाश जारी

-- शनिवार की शाम चार-पांच दोस्तों के साथ नहा रहा था युवक, गहरे पानी में चले जाने से गई जान

केटी न्यूज/डुमरांव

स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशलपुर गांव में भैसही नदी में दोस्तों के साथ नहाने के दौरान एक किशोर नदी में डूब गया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण गोताखोर तत्काल नदी में उतर लापता किशोर की तलाश शुरू किए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था।

कुशलपुर में नहाने के दौरान भैसही नदी में डूबा किशोर, शव की तलाश जारी

परिजनों की सूचना पर पहंुची स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर एसडीआएफ को बुलाने की मांग की है। हालांकि, देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। नदी की तेज धारा तथा अंधेरा बढ़ने के कारण स्थानीय गोताखोर आगे किशोर की तलाश में हाथ खड़े कर रहे है। 

कुशलपुर में नहाने के दौरान भैसही नदी में डूबा किशोर, शव की तलाश जारी

कुशलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा कुमार ने बताया कि लापता किशोर गांव के राजेन्द्र गोंड का 17 वर्षीय पुत्र रवि गोंड है। वह शाम करीब चार बजे अपने चार-पांच दोस्तों के साथ नहाने के लिए भैसही नदी मंे उतरा था। गांव के बाहर स्थित पुल के समीप ही सभी नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया तथा देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। 

कुशलपुर में नहाने के दौरान भैसही नदी में डूबा किशोर, शव की तलाश जारी

उसे डूबता देख उसके साथ नहा रहे लड़कों में हड़कंप मच गया। वे तुरंत दौड़े भागे गांव में पहुंचे तथा ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दिए। जानकारी मिलते ही ग्रामीण तैराक उसकी तलाश भी किए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चला पाया है। इधर घटना के बाद से किशोर के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। नदी के किनारे स्वजनों के क्रंदन चित्कार से माहौल गमगीन हो गया है।

कुशलपुर में नहाने के दौरान भैसही नदी में डूबा किशोर, शव की तलाश जारी

 

वहीं, स्थानीय पुलिस राहत व बचाव कार्य को चला रही है। घटना के बाद से गांव में मायूशी छाई है। गौरतलब हो कि शुक्रवार को भी नया भोजपुर का एक युवक भैसही नदी मंे ही डूब गया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।