Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत, मुआबजे के लिए घेरा थाना

सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत, मुआबजे के लिए घेरा थाना

- बुधवार को एनएच 120 पर गैस गोदाम के पास स्कूटी व पिकअप की हुई थी टक्कर 

केटी न्यूज/डुमरांव

बुधवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी नगर के ठेलवानी मोहल्ला के रज्जाक हाशमी के 50 वर्षीय पुत्र तस्लीम हाशमी की मौत गुरूवार को इलाज के दौरान हो गई। शव आते ही मोहल्लेवालों ने शव के साथ थाना का घेराव कर मुआवजे की मांग करने लगे। इसके बाद डुमरांव बीडीओ संदीप कुमार पांडेय व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने लोगों को समझा बुझा शांत कराया। बीडीओ ने तत्काल पीड़ित परिजनों को पारिवारिक अनुदान योजना का लाभ देने का आश्वासन दिया।

सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत, मुआबजे के लिए घेरा थाना

इसके बाद लोग शांत हुए तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा गया। वही इस दुर्घटना में दूसरे जख्मी भुअर सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने छुट्टी दे दी है। बता दें कि बुधवार को दोनों एक ही स्कूटी पर बैठ खलवा ईनार से डुमरांव आ रहे थे। इसी दौरान गैस गोदाम के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में तस्लीम को गंभीर चोटें आई थी। जख्मी तस्लीम को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया था। गुरूवार की सुबह तस्लीम जिंदगी की जंग हार गया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत, मुआबजे के लिए घेरा थाना

बताया जाता है कि वह काफी गरीब परिवार से था तथा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन बच्चें है जो क्रमशः 18 वर्ष, 16 वर्ष व 14 वर्ष के है। वही घटना के बाद से ही उसकी पत्नी तारा खातून रह रहकर बेसुध हो जा रही है। डुमरांव थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप चालक की पहचान कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।