Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह
Keshav Times

नियाजीपुर में गांजा लदी कार जब्त, तस्कर फरार जांच में जुटी पुलिस,कार से मिला 23.375 ग्राम गांजा

तिलक राय के हाता ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के नियाजीपुर बाजार से गांजा लदी एक स्वीफ्ट डिजायर कार को जब्त किया है।

नियाजीपुर में गांजा लदी कार जब्त, तस्कर फरार जांच में जुटी पुलिस,कार से मिला 23.375 ग्राम गांजा
Accident

केटी न्यूज/बक्सर

तिलक राय के हाता ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के नियाजीपुर बाजार से गांजा लदी एक स्वीफ्ट डिजायर कार को जब्त किया है। हालांकि, कार में सवार तस्कर पुलिस को चकमा दे भीड़ का फायदा उठा भाग निकले। पुलिस कार को जब्त कर उसके नंबर के आधार पर तस्कर की पहचान व उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है।

नियाजीपुर में गांजा लदी कार जब्त, तस्कर फरार जांच में जुटी पुलिस,कार से मिला 23.375 ग्राम गांजा

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नियाजीपुर के रास्ते गांजा तस्कर एक बड़ी खेप लेकर जाने वाले है। इस सूचना पर तिलक राय के हाता ओपी पुलिस ने नियाजीपुर बाजार में वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक स्वीफ्ट डिजायर कार जिसका नंबर बीआर 01ईडब्लू 7909 है, आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोक अभी पड़ताल शुरू ही की थी कि तस्कर भाग निकले। बाद में पुलिस टीम ने जब कार का डिग्गी खोला तो उसमें बड़े पैमाने पर गांजा मिला। बरामद गांजा का वजन 23.375 किलोग्राम है। जिसका कीमत लाखों रूपए बताया जा रहा है। 

नियाजीपुर में गांजा लदी कार जब्त, तस्कर फरार जांच में जुटी पुलिस,कार से मिला 23.375 ग्राम गांजा

नियाजीपुर में एक स्वीफ्ट डिजायर कार से गांजा की खेप बरामद हुई है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान कर रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अफाक अख्तर अंसारी, डीएसपी, डुमरांव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।