Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां
Keshav Times

सॉर्ट सर्किट से नगर थाने में लगी आग, 10 बाइक जली

सॉर्ट सर्किट से नगर थाने में लगी आग, 10 बाइक जली

सॉर्ट सर्किट से नगर थाने में लगी आग, 10 बाइक जली

- सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, पुलिसकर्मियों में मच गई थी अफरा तफरी

केटी न्यूज/बक्सर

शुक्रवार की दोपहर अचानक नगर थाना परिसर के एक हिस्से में आग लग गई। आग की लपटे उठता देख पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। वही मुख्य पथ से गुजरने वाले राहगीर भी सहम उठे। कई वाहन चालक अपना वाहन लेकर भाग खड़े हुए। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड का वाहन वहां पहुंचा तथा आग को बुझा इसे विकराल होने से बचाया।

सॉर्ट सर्किट से नगर थाने में लगी आग, 10 बाइक जली

इस दौरान थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 10 बाइक तथा इंस्पेक्टर रूम का पर्दा जल गया। बताया जाता है कि नगर थाने से सटा बिजली कंपनी का एक ट्रांसफार्मर है। दोपहर में अचानक उक्त ट्रांसफार्मर में सॉर्ट सर्किट हो गई। जिससे निकली चिंगारी से थाना परिसर में रखे बाइक में आग पकड़ लिया।

सॉर्ट सर्किट से नगर थाने में लगी आग, 10 बाइक जली

देखते ही देखते आग का दायरा बढ़ते गया तथा कुल 10 बाइक को अपने जद में ले लिया। हालांकि मौके पर पहुंच अग्निशामन विभाग ने इसे विकराल होने से बचा पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत पहुंचाई। आग पर काबू पाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में सदर डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में सॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से ही थाना परिसर में अगलगी की घटना हुई है।

सॉर्ट सर्किट से नगर थाने में लगी आग, 10 बाइक जली

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।