Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बक्सर ने रचा कीर्तिमान: किसान रजिस्ट्री में राज्य में तीसरा स्थान

बिहार राज्य में किसानों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बक्सर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जनवरी एवं फरवरी 2026 के दौरान बिहार कृषि ऐप पर फार्मर रजिस्ट्री अभियान में बक्सर ने पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है। इस उपलब्धि ने न केवल जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि कृषि क्षेत्र में प्रशासनिक तत्परता और टीमवर्क का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

बक्सर ने रचा कीर्तिमान: किसान रजिस्ट्री में राज्य में तीसरा स्थान

बक्सर ने रचा कीर्तिमान: किसान रजिस्ट्री में राज्य में तीसरा स्थान

__ जनवरी-फरवरी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन, डीएम ने अधिकारियों-कर्मियों को किया सम्मानित

केटी न्यूज/बक्सर:

बिहार राज्य में किसानों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बक्सर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जनवरी एवं फरवरी 2026 के दौरान बिहार कृषि ऐप पर फार्मर रजिस्ट्री अभियान में बक्सर ने पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है। इस उपलब्धि ने न केवल जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि कृषि क्षेत्र में प्रशासनिक तत्परता और टीमवर्क का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है।इस सफलता के पीछे जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के अधिकारियों एवं कर्मियों की समन्वित मेहनत रही। सभी स्तरों पर कैम्प मोड में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया गया। गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने, तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने और समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरा करने में कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

बक्सर ने रचा कीर्तिमान: किसान रजिस्ट्री में राज्य में तीसरा स्थान

बक्सर ने रचा कीर्तिमान: किसान रजिस्ट्री में राज्य में तीसरा स्थान

जिले के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष समारोह आयोजित कर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अपर समाहर्त्ता अरूण कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर सिद्धार्थ कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिमरी रविन्द्र सचान, विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी डुमरांव आशुतोष राज, अमीन दिवाकर कुमार, कृषि समन्वयक इटाढ़ी विनय शंकर ओझा तथा किसान सलाहकार राजपुर संजय कुमार ओझा शामिल हैं।

बक्सर ने रचा कीर्तिमान: किसान रजिस्ट्री में राज्य में तीसरा स्थान

जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही बक्सर ने राज्य स्तर पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह के प्रयासों से जिला और बेहतर प्रदर्शन करेगा तथा किसानों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाया जाएगा।यह उपलब्धि जिले के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है और अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत करती है कि सामूहिक प्रयास और योजनाबद्ध कार्यशैली से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

बक्सर ने रचा कीर्तिमान: किसान रजिस्ट्री में राज्य में तीसरा स्थान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।