Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त
Keshav Times

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर बक्सर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर बक्सर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। कार्यकर्ताओं ने इसे देश की जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व की जीत बताया।

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर बक्सर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर बक्सर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर बक्सर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

__ जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व को बताया जीत का आधार, नेताओं ने दी बधाई

केटी न्यूज/बक्सर

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर बक्सर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। कार्यकर्ताओं ने इसे देश की जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व की जीत बताया।भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जनादेश राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता की स्पष्ट मुहर है।

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर बक्सर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

यह जीत “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र की सार्थकता को सिद्ध करती है।उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सटीक रणनीति, मजबूत संगठन और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने इस ऐतिहासिक सफलता को संभव बनाया है।बक्सर सदर विधायक आनन्द मिश्रा ने कहा कि देश की जनता अब तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति को नकारते हुए विकास, स्थिरता और सशक्त नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत भारत को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर बक्सर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

बंगाल में मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह परिणाम भ्रष्टाचार और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ जनता के आक्रोश का प्रतीक है। साथ ही, उन्होंने इसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों के प्रति सम्मान भी बताया।इस अवसर पर पुनीत सिंह, निर्भय राय, लक्ष्मण शर्मा, विनोद राय, रमेश गुप्ता, विनय उपाध्याय, संध्या पाण्डेय, अनु मिश्रा, दुर्गेश विद्रोही, दीपक पाण्डेय, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, सुशील उपाध्याय, विकास कुशवाहा, प्रहलाद मिश्रा, दिलीप मिश्रा, हेमंत कुमार तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर बक्सर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।