Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

चौसा नगर पंचायत में ठंड से राहत के लिए पांच स्थानों पर कराई गई अलाव की व्यवस्था

बढ़ती ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पंचायत चौसा द्वारा आमजनों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। खासकर सुबह-शाम बढ़ती ठिठुरन और शीतलहर के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र के पांच प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है, ताकि राहगीरों, मजदूरों, दुकानदारों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सके।

चौसा नगर पंचायत में ठंड से राहत के लिए पांच स्थानों पर कराई गई अलाव की व्यवस्था

केटी न्यूज/बक्सर   

बढ़ती ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पंचायत चौसा द्वारा आमजनों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। खासकर सुबह-शाम बढ़ती ठिठुरन और शीतलहर के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र के पांच प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है, ताकि राहगीरों, मजदूरों, दुकानदारों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सके।नगर पंचायत की ओर से गड़ई दिवाल (पान दुकान) के पास, चौसा बाजार मंदिर के समीप, बारे मोड़ तिनमुहानी के पास, यादव मोड़ तिनमुहानी के पास तथा चौसा बाजार तिनमुहानी के पास अलाव की व्यवस्था की गई है।

चौसा नगर पंचायत में ठंड से राहत के लिए पांच स्थानों पर कराई गई अलाव की व्यवस्था

इन स्थानों का चयन भीड़-भाड़ और अधिक आवाजाही को ध्यान में रखकर किया गया है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। वही, अभी तक प्रखंड स्तर पर अभी तक किसी पंचायत में अलाव की व्यवस्था नही की गई है।नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए अलाव की व्यवस्था को नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। इसके साथ ही सफाई और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।