मंत्री रमा निषाद से युवा भाजपा नेता दीपक यादव की शिष्टाचार मुलाकात

बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद से युवा भाजपा नेता दीपक यादव ने शिष्टाचार एवं आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर जिले सहित राज्य में सामाजिक न्याय को और अधिक मजबूत बनाने, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई।

मंत्री रमा निषाद से युवा भाजपा नेता दीपक यादव की शिष्टाचार मुलाकात

-- योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ विचार-विमर्श

केटी न्यूज/डुमरांव

बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद से युवा भाजपा नेता दीपक यादव ने शिष्टाचार एवं आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर जिले सहित राज्य में सामाजिक न्याय को और अधिक मजबूत बनाने, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई।मुलाकात के दौरान शिक्षा, छात्रवृत्ति, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान से जुड़ी योजनाओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ।

दीपक यादव ने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी अपने उद्देश्य में सफल होंगी, जब उनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और इनके समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।दीपक यादव ने मंत्री के सहज, सरल और संवेदनशील व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और स्पष्ट दृष्टिकोण सरकार की उस मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो वंचित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पित है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में विभाग सामाजिक न्याय को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा तथा समावेशी विकास के लक्ष्य को साकार करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा।वहीं, मंत्री रमा निषाद ने युवाओं की भूमिका को सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि युवा नेतृत्व सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि वास्तविक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।

इस अवसर पर युवा नेता अभिषेक रंजन एवं युवा नेता पंकज कुमार पासवान भी उपस्थित रहे। तीनों युवा नेताओं ने एक स्वर में समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, सामाजिक समरसता और बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुलाकात के अंत में मंत्री रमा निषाद को उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।