Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

बहन की डोली उठने से पहले, भाई की अर्थी उठी

बहन की डोली उठने से पहले, भाई की अर्थी उठी

गंगा नदी में नहाते समय बीटेक का छात्र डूबा, मौत से मातम

गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला

केटी न्यूज/गाजीपुर

 सैदपुर में बुढे़नाथ महादेव गंगा घाट पर नहाते समय नदी में डूबकर एक बीटेक के छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे तक की गई खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद किया।मृत युवक के बहन की आज शादी भी होनी है। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई। 

घर पर बहन की शादी की तैयारियां चल रहीं थी। इस बीच युवक दोस्तों के साथ नहाने के लिए बुढे़नाथ महादेव गंगा घाट पर पहुंच गया। यहां वह डूब गया। सूचना मिलते ही घाट पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को डेढ़ घंटे बाद नदी से निकाला। इसके बाद तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदौली जनपद के मारूफपुर गांव निवासी अभिषेक चौरसिया पुत्र विक्रमा चौरसिया बुधवार की दोपहर को अपने रिश्ते के दोस्त सुजीत चौरसिया और राकी यादव के साथ सैदपुर बाजार में आया था। यहां तीनों दोस्तों ने घर पर आयोजित बड़े पिता चंद्रमा चौरसिया की पुत्री पूजा की शादी के पूर्व, आवश्यक खरीदारी की। पूजा की शादी गुरुवार को होनी है। इसके बाद तीनों दोस्त नगर के वार्ड संख्या 14 स्थित बूढ़े नाथ महादेव गंगा घाट पर पहुंचे। यहां सभी स्नान करने लगे। अभिषेक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। इससे पहले कि उसके दोस्त उसे बचा पाते वह नदी की गहराइयों में समा गया। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दिया। जैसे ही अभिषेक के घर उसके डूबने की सूचना पहुंची, बहन की शादी की तैयारियां माता में बदल गई। जिस घर में मांगलिक गाना गाए जा रहे थे, वहां परिजनों की चीख पुकार मच गई। शादी के 1 दिन पहले हुई इस घटना से बदहवास परिजन, भागे भागे रोते बिलखते सैदपुर नगर स्थित घाट पर पहुंचे। जहां गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू हुई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।