Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मचा कोहराम: खेत में पटवन कर रहे पिता-पुत्र की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

मचा कोहराम: खेत में पटवन कर रहे पिता-पुत्र की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

- अचानक ग्यारह हजार तार टूट कर गिरा पति व पुत्र को खोने के बाद बिलख रही है मिर्जा देवी

केटी न्यूज/ गाजीपुर

 मुहम्मदाबाद कोतवाली के चौबेपुर चक आलम गांव में हाईटेंशन तार की जद में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह पांच बजे की है। पिता -पुत्र की मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। परिवार में मौत का मातम पसरा है। बता दें कि शिव टहल यादव (50) और शिव टहल का पुत्र अनिल यादव (22) दोनों खेत में पानी चला रहे थे। इसी बीच अचानक 11000 वोल्ट का तार जो खेत के ऊपर से गया था टूट कर गिर गया।

मचा कोहराम: खेत में पटवन कर रहे पिता-पुत्र की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

खेत में गिरे तार में करेंट प्रवाहित हो रहा था और दोनों पिता- पुत्र करेंट की जद में आ गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मृतक शिवपाल यादव की तीन पुत्रियां हैं। जिसमें प्रमिला कुमारी (20), धर्मशिला (18) तथा शीला कुमारी (16) शामिल हैं। बता दें कि तीनों पुत्रियां अविवाहित हैं।

मचा कोहराम: खेत में पटवन कर रहे पिता-पुत्र की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

शिवपाल यादव की पत्नी मिर्जा देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। वह छाती पीट-पीटकर रो रही थी। उसे रोते देख वहां का पूरा माहौल गमगीन हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक धनानंद त्रिपाठी, उपनिरीक्षक एसएसआई राजीव कुमार त्रिपाठी के साथ ही एसडीएम मुहम्मदाबाद और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।