Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

गंगा स्नान करते वक्त किशोर सहित दो नदी में डूबे, मौत

गंगा स्नान करते वक्त किशोर सहित दो नदी में डूबे, मौत

केटी न्यूज/गाजीपुर

गंगा स्नान करते वक्त किशोर सहित दो नदी में डूबे, मौत

जमानिया थाना क्षेत्र के देवा बैरनपुर गंगा घाट स्थित गंगा नदी में नहाते समय एक किशोर सहित दो लोग नदी में डूब गए। दोनों अलग- अलग थाना क्षेत्र के निवासी हैं। देवरिया चौकी प्रभारी की देख-रेख में गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की गई और काफी देर बाद गहरे पानी से शव बरामद कर लिया गया।

गंगा स्नान करते वक्त किशोर सहित दो नदी में डूबे, मौत

बता दें कि मंगलवार को गोलू यादव (16) निवासी ग्राम रामपुर पट्टी सारनाम खां और रोशन बिंद (20) निवासी ग्राम बिंद पुरवा थाना दिलदारनगर देवा बैरनपुर गंगा घाट पर गए थे। रोशन बिंद अपने मामा अशोक बिंद निवासी ग्राम ढढनी भानमल राय थाना सुहवल के घर पर रहता था। सुबह दौड़ने के लिए कई लड़के देवा बैरनपुर गंगा घाट पर जाते थे।

गंगा स्नान करते वक्त किशोर सहित दो नदी में डूबे, मौत

दौड़ने के बाद दोनों ने नदी तट पर कुछ देर आराम किया। इसके बाद गंगा स्नान करने की बात कह नहाने लगे। नहाते वक्त अचानक गोलू डूबने लगा। उसे बचाने में उसका दोस्त रोशन बिंद भी गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गए। इसकी सूचना मिलने के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ नदी तट पर जुड़ गई, लेकिन दोनों का कहीं आता-पता नहीं चला।

गंगा स्नान करते वक्त किशोर सहित दो नदी में डूबे, मौत

इस बीच लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मछुआरों एवं गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। चौकी प्रभारी देवरिया रवींद्र सिहोरी ने बताया कि दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं। शव को कब्‍जे में लेकर आवश्‍यक कार्रवाई की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।