Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

नियाजीपुर पंचायत उप चुनाव: मुखिया पद के लिए दो नामांकन

नियाजीपुर पंचायत उप चुनाव:  मुखिया पद के लिए दो नामांकन

केटी न्यूज/ डुमरांव

बुधवार को पंचायत उप चुनाव के लिए जिले में नामांकन का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दिन सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर खुर्द पंचायत के मुखिया पद के लिए दो नामांकन दाखिल हुए। साथ ही चार अन्य लोगों ने भी नामांकन फार्म खरीदा। सूचना के अनुसार मुखिया पद के लिए अनीता देवी एवं सुनीता देवी ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इस प्रखंड में वार्ड एवं पंच सदस्य पद के लिए अभी तक एक भी एनआर रसीद नहीं कटी है। वैसे इस बार के चुनाव में इकलौता सिमरी प्रखंड ही है। जहां मुखिया पद की एक सीट खाली है। नावानगर प्रखंड में सरपंच का एक पद खाली है। इन्हीं दो सीटों पर गहमागहमी की उम्मीद है। इसके अलावा जिले में वार्ड सदस्य के 10, पंच के 23 पदों पर भी चुनाव होना है। इसके लिए 25 मई को मतदान एवं 27 मई को मतगणना होनी है। जिला प्रशासन द्वारा इसकी विधित सूचना भी प्रकाशित की गई है। जिसमें कहा गया है नौ मई तक नामांकन होगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।