गंगा स्नान करने गयी चौकीदार की पत्नी की गंगा में डूबने से मौत

गंगा स्नान करने गयी चौकीदार की पत्नी की गंगा में डूबने से मौत

- नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण हुआ हादसा

केटी न्यूज/आरा

जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत सिन्हा ओपी क्षेत्र के महुली स्थित गंगा नदी में डूबने से 50 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी। नहाने के दौरान पैर फिसलने से महिला गहरे पानी में गिर पड़ी। जिससे उनकी जान चली गयी।मृत महिला सिन्हा ओपी क्षेत्र के पोरहां गांव निवासी चौकीदार जयलाल राम की पत्नी सीमा देवी थी। पुत्र विजय कुमार पासवान ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार की अगले सुबह करीब तीन बजे वह गंगा स्नान करने के लिए महुली घाट गयी थी। वहां स्नान करने के दौरान पैर फिसल जाने से वह नदी में गिरकर डूब गई। उससे उनकी मौत हो गई। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटी तो वे लोग खोजबीन करने महुली घाट पहुंचे। वहां घाट के किनारे उनका कपड़ा दिखा। उसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में खोजबीन शुरू की गयी। तब उनका शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि महिला को तीन पुत्री कलावती देवी,नीतू देवी, नेहा कुमारी, पुत्र राम टहल पासवान और विजय कुमार पासवान है। हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।