Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

सड़क हादसे में बाइक सवार अरवल के दो छात्रों की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार अरवल के दो छात्रों की मौत
दोनों शव के पास रोते-बिलखते परिजन

- आरा-अरवल रोड पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली व चवरिया के बीच की घटना

- शुक्रवार की देर शाम आरा से अरवल जाने के दौरान अज्ञात डंपर ने दोनों को रौंदा

केटी न्यूज/आरा

जिले में आरा-अरवल रोड पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के चवरिया‌ वह बनौली गांव के बीच शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में अरवल के दो छात्रों की मौत हो गयी। आरा से अरवल लौटने के दौरान बाइक सवार दोनों छात्रों को किसी अज्ञात डंपर ने रौंदा दिया। इसमें गंभीर रूप से जख्मी दोनों छात्रों की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गयी। मृत छात्रों में असलानपुर कुटिया गांव निवासी राजेश कुमार का 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार और अहियापुर तिवारी बिगहा गांव निवासी अनिल सिंह का 19 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार थे। घटना के संबंध में अनिल सिंह ने बताया वह शुक्रवार की सुबह प्रशांत अपने दोस्त रवि कुमार के बाद फुफेरी बहन से मिलने उसके ससुराल आरा के जगदेवनगर आया था। देर शाम दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। उसी बीच अज्ञात डंपर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में बाइक ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। नगर थाना की पुलिस द्वारा दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। 

शौच करने जा रहे व्यक्ति ने तड़पते देख पुलिस को दी सूचना 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम चवरिया गांव का एक व्यक्ति शौच करने घर से बाहर जा रहा था।तभी उनको रोड किनारे चाट में झाड़ियों के बीच कुछ हलचल महसूस हुआ। उसके बाद उन्होंने टार्च की रोशनी में देखा कि बाइक सहित दो युवक जख्मी और खून से लथपथ झाड़ियों के बीच कराह रहे हैं। उसके बाद उनके द्वारा स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी गयी। उस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अगिआंव पीएचसी भेजा गया। लेकिन स्थिति को देखते हुए डाक्टर द्वारा दोनों को आरा रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों की मौत हो गयी। 

सड़क हादसे में बाइक सवार अरवल के दो छात्रों की मौत

समय पर मिल जाती मदद, तो बच सकती थी जान

लोगों की मानें तो अरवल निवासी दोनों छात्रों को अगर समय पर मदद मिल जाती, तो शायद उनकी जान बच जाती। लेकिन रात और सड़क किनारे चाट में गिरे होने की वजह से दोनों पर किसी की नजर नहीं पड़ी। उस कारण दोनों का समय पर इलाज नहीं हो सका। ऐसे में खून ज्यादा बह जाने से दोनों की मौत हो गयी।  

बेटों की राह देख रहे घरवालों को मिली मौत की खबर, घरों में मचा कोहराम

रफ्तार के कहर के कारण ने एक साथ दो घरों की खुशियां रौंद डाली। सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत से उनके घरों में कोहराम मच गया है। हादसे में किसी का पति, किसी का पुत्र, तो किसी का पिता को गया। बताया जा रहा है कि रवि कुमार अपने चार भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां सुशीला देवी, पत्नी ललिता देवी, एक पुत्र अंकुश और पुत्री है। वहीं प्रकाश कुमार दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां रूबी देवी और एक भाई प्रवीण कुमार है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।