Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौत

बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौत

- टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला की समीप की घटना

केटी न्यूज/आरा

जिले के नगर थाना क्षेत्र के मोती टोला के समीप आरा-पटना बाइपास पर बाइक की ठोकर से एक राजमिस्त्री की मौत हो गयी। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी 71 वर्षीय श्याम लाल रवानी थे। इधर, राजमिस्त्री के साथ रहे सुरेंद्र राय ने बताया कि सोमवार को दोनों मोती टोला स्थित आरा मिल के समीप काम करने आये थे। देर शाम काम खतम होने के बाद घर जाने के लिए गाड़ी पकड़ने सड़क पर पहुंचे थे। उसी बीच श्याम लाल रवानी को लघुशंका लग गयी। उसे लेकर वह सड़क पार कर एक ओर से दूसरी ओर जा रहे थे।

उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे। इस बीच देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर टाउन थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, राजमिस्त्री की मौत से उनके घर में कोहराम मचा है। उनके परिवार में पत्नी इनर देवी, पुत्री मंजू, अतिसुंदर, हीराझारी, पुत्र धर्मेंद्र और सत्येंद्र है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी सहित और बाल-बच्चों समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।