दोस्त के साथ घूमने निकला युवक को संदिग्ध स्थिति में युवक को लगी गोली

दोस्त के साथ घूमने निकला युवक को संदिग्ध स्थिति में युवक को लगी गोली

केटी न्यूज़ आरा

शहर में नवादा थाना क्षेत्र के रमना मैदान-कलेक्ट्रेट के पास सोमवार की दोपहर एक युवक को संदिग्ध स्थिति में गोली लग गयी। गोली चबूतरे पर बैठे युवक के बाएं साइड जांघ के पास लगी है। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी जय गणेश सिंह का 23 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार सिंह है।

वह आरा में पढ़ाई करता है और अपनी मां के साथ नवादा थाना क्षेत्र के गिरजा मोड़ पर रहता है। गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। रितेश कुमार सिंह ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए रमना मैदान आया था। वह कलेक्ट्रेट समीप एक चबूतरे के पर बैठा था। तभी उसे बाएं पैर में दर्द का अहसास हुआ। उसने अपने बाएं जांघ को छुआ, तो देखा कि खून बह रहा है।

तब उसे पता चला कि गोली लगी है। उसके बाद दोस्तों द्वारा उसे इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया कि किसी को गोली चलाते नहीं देखा है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। इधर, एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि युवक रमना मैदान स्थित एक चबूतरे पर बैठा था। तभी उसे गोली लग गई। पूछताछ में उसने बताया कि किसी को फायरिंग करते नहीं देखा है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि उसके अगल-बगल बैठे या उसके पास से एक्सिडेंटल तरीके से उसे गोली लगी है। मामला संदिग्ध लग रहा है।

जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। इधर, इलाज कर रहे डा. विकास सिंह ने बताया कि युवक को गोली बाएं कमर के नीचे जांघ पर लगी है। गोली हड्डी में फंस गई है। उस कारण खून काफी बह गया है। उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है। मरीज की स्थिती अभी बिल्कुल स्टेबल है।