सड़क हादसे में जख्मी किसान की छह दिन बाद मौत, अब तक चार की गयी जान

सड़क हादसे में जख्मी किसान की छह दिन बाद मौत, अब तक चार की गयी जान

इलाज के दौरान पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में मंगलवार की सुबह अधेड़ ने तोड़ा दम

धनगाईं थाना क्षेत्र के औरैया टोला गांव के समीप गुरुवार की रात शव लेकर जाने के दौरान हुई थी घटना

केटी न्यूज/आरा

धनगाईं थाना क्षेत्र के अरैया टोला के पास गुरुवार की रात सड़क हादसे में जख्मी किसान मौत हो गयी। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत किसान अधेड़ चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी 57 पुत्र दयानंद सिंह थे।

उस हादसे में अबतक चार लोगों की जान जा चुकी है। घटना के दिन ही तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। बता दें कि गुरुवार की रात चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी राम लाल सिंह की पत्नी गिरिजा देवी की हृदय गति रूकने के कारण मौत हो गई थी। उसके बाद राम लाल सिंह ग्रामीणों और रिश्तेदारों के साथ अंतिम संस्कार करने शव लेकर सवारी गाड़ी से बक्सर जा रहे थे।

उसी दौरान बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर रात करीब ग्यारह बजे धनगाई थाना क्षेत्र के औरैया टोला गांव के समीप सवारी गाड़ी टायर फटना के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी थी। उसमें राम लाल सिंह, उसी गांव के 40 वर्षीय कमलेश सिंह और कृष्ण सिंह की मौत हो गई थी। हादसे में दयानंद सिंह सहित छह छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

उनमें दयानंद सिंह की हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। इस मंगलवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके बाद परिजन शव लेकर  सदर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है

कि दयानंद सिंह के परिवार में पत्नी इंदू देवी, पुत्री कांति, रेखा, पूजा,रूबी, पुत्र रवि रंजन और अमन है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मचा है।पत्नी इंदू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।