Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

भोजपुर: रोटर वेटर मशीन की चपेट में आकर 12 वर्षीय छात्र की मौत

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव में सोमवार को एक दुखद हादसे में खेत जोतते वक्त एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है, जो मुन्ना पंडित का बेटा था और नवीं कक्षा का छात्र था।

भोजपुर: रोटर वेटर मशीन की चपेट में आकर 12 वर्षीय छात्र की मौत

केटी न्यूज/भोजपुर

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव में सोमवार को एक दुखद हादसे में खेत जोतते वक्त एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है, जो मुन्ना पंडित का बेटा था और नवीं कक्षा का छात्र था। उसकी मौत आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान हुई।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के पिता मुन्ना पंडित ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति का रोटर वेटर मशीन से खेत जोता जा रहा था, और उनका बेटा भी खेत में काम करने गया था। खेत जोतते समय आनंद ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था, तभी अचानक ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और वह गिरकर रोटर वेटर मशीन की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और अन्य लोग उसे लेकर उसके बड़े पापा के घर पहुंचे और वहां छोड़कर भाग गए।

परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल आनंद को प्राथमिक उपचार के लिए चरपोखरी पीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना भेजने का निर्णय लिया। लेकिन, छात्र के दोनों पैर रोटर वेटर की चपेट में आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी हालत बहुत नाजुक हो गई थी। डॉक्टरों ने इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि आनंद घर का एकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन मुस्कान है। छात्र की मौत के बाद उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।