Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर एक की मौत, दूसरा जख्मी

भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घाघर गांव स्थित बिंद टोली के समीप गुरुवार के शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार एक दोस्त की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। इसके बाद जख्मी युवक का इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर एक की मौत, दूसरा जख्मी

केटी न्यूज/आरा।

 भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घाघर गांव स्थित बिंद टोली के समीप गुरुवार के शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार एक दोस्त की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। इसके बाद जख्मी युवक का इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृत किशोर सिन्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अनिल यादव का 16 वर्षीय पुत्र सूरज यादव है एवं वह 10वीं कक्षा का छात्र था। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी लालदास यादव का 18 वर्षीय पुत्र व मृत किशोर का दोस्त करण यादव है।

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर एक की मौत, दूसरा जख्मी

इधर करण यादव ने बताया कि सूरज यादव खेत में खाद छिटने के लिए उसे अपने साथ बाइक से लेकर सरैया बाजार आया था। खाद लेकर जब वह दोनों वापस घर लौट रहा थे। उसी दौरान घाघर गांव स्थित बिंद टोली के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हैं दूसरे बाइक सवार ने उनके बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसके दोस्त सूरज यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वह जख्मी हो गया। इसके बाद उसने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर एक की मौत, दूसरा जख्मी

सूचना पाकर परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और अपनी संतुष्टि को लेकर उसे सरैया बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए  जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। बताया जाता है कि मृत किशोर अपने चार भाई व तीन बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां माधुरी देवी,तीन भाई धनंजय कुमार, सूरज कुमार,मंजी कुमार व तीन बहन मंजू देवी,राजमुनि देवी एवं प्रतिमा कुमारी है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृत किशोर की मां माधुरी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।