Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

जय श्रीराम के जयघोष से गुंजा बक्सर, शहर में निकला भव्य महावीरी झंडा जुलूस

जय श्रीराम के जयघोष से गुंजा बक्सर, शहर में निकला भव्य महावीरी झंडा जुलूस

जय श्रीराम के जयघोष से गुंजा बक्सर, शहर में निकला भव्य महावीरी झंडा जुलूस

- जुलूस में परंपरागत हथियारों से देर तक करतब दिखाते रहे युवा

- शहर में कई जगहों पर फूलों की वर्षा कर किया गया जुलूस का स्वागत

केटी न्यूज/बक्सर

मंगलवार को बक्सर में भव्य महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। विभिन्न अखाड़ो से निकला यह जुलूस शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए देर रात समापन स्थल पर पहुंचा। इसके पहले जुलूस में शामिल सैकड़ो उत्साही युवा लाठी, डंडे, तलवार आदि परंपरागत हथियारों पर करतब दिखा रहे थे।

जय श्रीराम के जयघोष से गुंजा बक्सर, शहर में निकला भव्य महावीरी झंडा जुलूस

यह जुलूस नगर के ठठेरी बाजार, हनुमान फाटक, यमुना चौक, मुनीम चौक, श्रीचंद्र मंदिर समेत अन्य जगहों से निकाला गया था। जुलूस के आगे आगे वीर हनुमान की बड़ी प्रतिमा रखी गई थी। जुलूस में शामिल हजारों श्रद्धालु जय श्रीराम व जय हनुमान के नारे लगा रहे थे।

जय श्रीराम के जयघोष से गुंजा बक्सर, शहर में निकला भव्य महावीरी झंडा जुलूस

बता दें कि विभिन्न बक्सर के विभिन्न अखाड़ो द्वारा यह जुलूस होली के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार को निकाला जाता है। जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न नुक्कड़ो पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए थे। इसके अलावे मेडिकल टीम भी एंबुलेंस के साथ तैनात थी।

जय श्रीराम के जयघोष से गुंजा बक्सर, शहर में निकला भव्य महावीरी झंडा जुलूस

जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गयी थी, जो आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान एक झांकी में श्रीराम भक्त हनुमान सीताराम-सीताराम करते नजर आए। वहीं दूसरी झांकी में महावीर के दोनों कंधों पर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण विराजमान नजर आये। इसी प्रकार अन्य झांकियां भी कुछ न कुछ बयां करती नजर आयी। जुलूस को संपन्न कराने में समिति के अध्यक्ष डॉ पारसनाथ मणि, रामाधार ठाकुर, विश्वनाथ सिंह, अरविंद मिश्र, मनोज ओझा, शुभम कुमार, सौरभ कुमार, अखिलेश लाल, विश्राम यादव, अयोध्या सिंह, सत्यनारायण ठाकुर, पुनीत गुप्ता, रामायन सिंह समेत हजारों लोग उपस्थित थे।

जय श्रीराम के जयघोष से गुंजा बक्सर, शहर में निकला भव्य महावीरी झंडा जुलूस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।