Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

बक्सर जिलेवासी बोले ईद मुबारका जी : नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिल दी गई ईद की बधाई

बक्सर जिलेवासी बोले ईद मुबारका जी : नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिल दी गई ईद की बधाई

बक्सर जिलेवासी बोले ईद मुबारका जी : नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिल दी गई ईद की बधाई

- सभी ईदगाहों तथा चौक चौराहों पर सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

केटी न्यूज/बक्सर ( टीम )

माहे रमजान के समाप्ति पर शनिवार को ईद मनाई गई। इस मौके पर जिलेभर के ईदगाहों में नमाज अदा कर दुनिया में अमन-चैन का पैगाम मांगा गया। नमाज अदा करने के साथ ही रोजेदारों ने एक दूसरे के गले मिल ईद की बधाई दी। जबकि शाम में एक दूसरे के घर जाकर बधाई देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान आगंतुकों को कई प्रकार के पकवान खिलाए जा रहे थे। खासकर कई प्रकार की सेवईयां लोगों को खूब पसंद आ रही थी। बता दें कि रमजान के महीने में मुसलमान भाई रोजे रखते है। ईद के दिन वे अपना रोजा तोड़ते है।

बक्सर जिलेवासी बोले ईद मुबारका जी : नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिल दी गई ईद की बधाई

यह मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। शनिवार को इसका नजारा देखने को मिला। सभी ईदगाहों पर जगह कम पड़ गई थी। एहतियात के तौर पर ईद की मुख्य नमाज के दौरान दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नमाज के दौरान ईदगाहों के पास सड़क पर बैरियर लगा वाहनों को परिचालन रोक दिया गया था। इसके अलावे सभी चौक चौराहों पर पूरे दिन दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल मुश्तैदी से खड़े थे। जिलेभर में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की जानकारी मिली है। ईद शांति पूर्ण संपन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बता दें कि इस त्योहार को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क था। खुद डीएम अंशुल अग्रवाल व एसपी मनीष कुमार विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। जबकि बक्सर एसडीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्र व डुमरांव एसडीओ कुमार पंकज को भी विशेष जिम्मेवारी दी गई थी।

बक्सर जिलेवासी बोले ईद मुबारका जी : नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिल दी गई ईद की बधाई

ईदगाहों पर मेला सा दिखा नजारा

ईद के मौके पर रोजेदारों की खुशी देखते ही बनती थी। सभी रोजेदार सुबह में नहा धोकर नये कपड़े पहन इत्र लगा ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे थे। बच्चों में विशेष उत्साह था। बच्चें दमकते गमकते हुए ईदगाह में पहले पहुंचने की होड़ में थे। नमाज के दौरान अल्लाह पाक के सजदे में एक साथ हजारों सर झुक रहे थे। जो आकर्षण का केन्द्र था। ईदगाहों पर मेला सा नजारा बना हुआ था। बक्सर व डुमरांव में ईद की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ ही दंगा निरोधी दस्ता को तैनात किया गया था।

बक्सर जिलेवासी बोले ईद मुबारका जी : नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिल दी गई ईद की बधाई

इसके अलावे एंबुलेंस व मेडिकल टीम के साथ ही फायर वाहन भी तैनात थी। हालांकि इसकी नौबत नहीं आई। नमाज खत्म होने के बाद एक दूसरे को बधाई दे नमाजी अपने घर लौट आए। देर रात तक ईद का चहल पहल जारी था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।