आज से प्रारंभ हो रहा है नौ दिवसीय सीताराम विवाह महोत्सव

आज से  प्रारंभ हो रहा है नौ दिवसीय सीताराम विवाह महोत्सव

- 26 को पुष्पवाटिका व 28 की रात्रि में होगा विवाह

केटी न्यूज/बक्सर

सिद्धाश्रम की पहचान बन चुका सीता राम विवाह महोत्सव 21 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले उत्सव की तैयारी में लोग भी जुटे हैं और प्रशासन भी। शहर के नया बाजार स्थित आश्रम में यह उत्सव संपन्न होगा। सूचना के अनुसार 26 को मशहूर पुष्प वाटिका प्रसंग का मंचन होना है। जिसमें महंत राजाराम शरण जी माली की भूमिका में होंगे। यह मंचन दोपहर में होगा। रात्रि में धनुष यज्ञ की तैयारी है। 27 को शहर में राम बारात निकलेगी तथा 29 को रात्रि में राम विवाह महोत्सव होगा। नौ दिनों तक यहां राम लीला, कृष्ण लीला होगी। साथ ही प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से छह बजे तक वृंदावन से आए इन्द्रेश उपाध्याय जी की भागवत की कथा कहेंगे। वैसे नौ दिनों के दौरान एक-एक दिन आगमन की सूचना मोरारी बापू, रमेश भाई ओझा तथा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भी है। सूचना के अनुसार मोहन भागवत 26 को पुष्प वाटिका प्रसंग में शामिल होंगे। अन्य संतों की तिथि घोषित नहीं है।