स्टेशन रोड़ स्थित एक निजी होटल में महिला सिपाही की गोलीमार कर हत्या

स्टेशन रोड़ स्थित एक निजी होटल में महिला सिपाही की गोलीमार कर हत्या

केटी न्यूज/पटना

पटना जंक्शन इलाके में एक होटल में पति ने महिला सिपाही की गोलीमार कर हत्या कर दी है। मृत महिला सिपाही को देशी कट्टा से सिर में सटा कर गोली मारी गयी है। घटना के बाद पति फरार होने में सफल हो गया। होटल के कमरे में महिला सिपाही फर्श पर नग्न अवस्था में पड़ी थी। जमीन से लेकर बेड़ तक खून और सिंदूर बिखरा पड़ा था। मृत महिला सिपाही की पहचान  भागलपुर जिला पुलिस की महिला सिपाही शोभा (30) के रूप में हुई है।  मृतिका शोभा कुमारी मूल रूप से अरवल निवासी है। वह चार दिन पहले नवरात्रि की ड्यूटी के लिए पटना आई थी। घटना राजधानी के मीनाक्षी होटल के कमरा नंबर 303 में हुई है। शोभा अपने पति के साथ होटल पहुंची थी। पुलिस के पदधाकारियों के अनुसार शोभा ने पांच साल पहले अपने प्रेमी गजेंद्र से लव मैरिज की थी। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि गजेंद्र ने गुरुवार ही होटल में रूम लिया था। महिला सुबह आई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे के आसपास होटल के संचालक ने इसकी सूचना दी। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या सुबह 10 बजे हुई होगी। हालांकि, हत्या किस वजह से की गई इसका पता नहीं चल पाया है। कमरे से 2 कट्टा बरामद किया गया है।  होटल के संचालक राजीव रंजन और आशीष रंजन ने बताया शोभा नाम की महिला अपने पति गजेंद्र कुमार के साथ आई थी। दोनों यहां ठहरे थे। सुबह पति नाश्ता लाने की बात कहकर कमरे से निकला था, लेकिन वेटर जब कमरे की तरफ गया तो महिला की लाश पड़ी थी।