सतुआन नहाने गया किशोर गंगा नदी में डूबने से मौत, मचा कोहराम

सतुआन नहाने गया किशोर गंगा नदी में डूबने से मौत, मचा कोहराम

- दोस्तों के साथ गया था नहाने किशोर नेकनाम टोला गंगा घाट पर हुई हादसा

केटी न्यूज/ आरा

शुक्रवार की सुबह सतुआन पर्व के मौके पर दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही दोस्तों के द्वारा दी गई। परिवार में कोहराम मच गया वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा प्रशासन को सूचना दी गई। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकला गया।

मृत किशोर दसवीं का छात्र है। उसकी पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव निवासी करण कुमार सिंह 15 पिता जितेन्द्र कुमार सिंह के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह अपने दोस्त पवन, टिंटू व सोनू के साथ नेकनाम टोला स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गया था। वहीं यह घटना हुई है।