सनसनी: थाने से 500 मीटर की दुरी पर कोंचिग जा रही किशोरी की दिनदहाड़े कनपट्टी में सटा मारी गोली, मौत

सनसनी: थाने से 500 मीटर की दुरी पर कोंचिग जा रही किशोरी की दिनदहाड़े कनपट्टी में सटा मारी गोली, मौत

केटी न्यूज/पटना 

कोचिंग जा रही किशोरी की अहले सुबह अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। पटना के जिले की मसौढ़ी के मनीचक मोड़ के पास हुई है। अपराधियों ने हत्या की घटना का अंजाम थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर दी है। सूत्रों की मानें तो गोली छात्रा की कनपटी में सटाकर मारी गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान नदवां चपौर काजीचक के रहने वाले कमलेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री अनामिका के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनामिका रोज अपने गांव से मसौढ़ी पढ़ाई करने के लिए आती थी। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी कोचिंग ही जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी के बाद मसौढ़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  घटना के पीछे कारण का अभी तक पता नहीं चला है। हत्या करने वाला युवक गोली मारने के बाद पटेल नगर की तरफ फरार हो गया।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ पटेल नगर इलाके की भी घेराबंदी कर दी है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को भी खबर दिया है। परिजनों के आने के बाद ही कुछ मामले का पाता चल पाएगा फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना के बाद लोग सकते में हैं।