Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

जंगली सुअर के हमले में आधा दर्जन किसान जख्मी, तीन की हालत गंभीर, भयजदा है ग्रामीण

जंगली सुअर के हमले में आधा दर्जन किसान जख्मी, तीन की हालत गंभीर, भयजदा है ग्रामीण

- तिलक राय के हाता ओपी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर की है घटना

केटी न्यूज। सिमरी ( बक्सर )

तिलक राय के हाता ओपी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव में मंगलवार को एक जंगली सुअर ने आतंक मचाते हुए आधा दर्जन किसानों को जख्मी कर दिया है। घटना गांव के पूरब व दक्षिण स्थित बधार में दिन के दस बजे की है। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद सिमरी पीएचसी से सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया गया है। जबकि तीन का इलाज स्थानीय पीएचसी में ही चल रहा है। ग्रामीणों पर हमला करने के बाद सुअर दक्षिण की तरफ स्थित बड़ा बागीचा की तरफ भाग गया है। सुअर के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीण दहशतजदा है तथा पूरे दिन बाधार में सन्नाटा पसरा रहा। जख्मियों में संजय राम, बच्चन यादव तथा संतोष राम की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार सुबह में किसान गांव के पूरब व दक्षिण कोन के बधार में खेती का काम निपटा रहे थे। इसी दौरान एक जंगली सुअर अचानक उनपर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी बलदाउ पांडेय ने बताया कि सुअर ने सबसे पहले संजय राम पर हमला किया।

किसान कुछ समझ पाते तथा बचने का प्रयास करते तबतक देखते ही देखते आधा दर्जन किसानों को घायल कर सुअर दक्षिण की तरफ भाग निकला। आनन फानन में जख्मियों को सिमरी पीएचसी पहंुचाया गया। जहा प्राथमिक इलाज के बाद तीन को रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों की मानें तो इस घटना की सूचना वन विभाग को नहीं दी गई है। जबकि सुअर के हमले के बाद ग्रामीण पूरे दिन घर में दुबके रहे। सिमरी पीएचसी के प्रभारी डा चंन्द्रमणी विमल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर रूप से जख्मी तीन को रेफर कर दिया गया है। जबकि तीन का इलाज पीएचसी में चल रहा है। गौरतलब है कि बाढ़ आने के बाद दियारा क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ जाता है। इसके पहले भी वर्ष 2003 और 2006 की बाढ़ के दौरान चक्की, जवही दियर सहित दियारें के कई अन्य गांवों की जंगली सुअरों के हमले की घटना सामने आई थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।