Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

लोकतंत्र सेनानी के निधन पर सीओ व तहसीलदार ने दी अंतिम विदाई

सैदपुर तहसील अंतर्गत डहन गांव निवासी आपातकाल के लोकतंत्र सेनानी शंकर प्रसाद वैद्य कॉल लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। लोकतंत्र सेनानी के निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोगों ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया और ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं तहसीलदार ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी।

लोकतंत्र सेनानी के निधन पर सीओ व तहसीलदार ने दी अंतिम विदाई

आपातकाल के सेनानी को दिया गया गार्ड आफ आनर

केटी न्यूज/गाजीपुर

लोकतंत्र सेनानी के निधन पर सीओ व तहसीलदार ने दी अंतिम विदाई

सैदपुर तहसील अंतर्गत डहन गांव निवासी आपातकाल के लोकतंत्र सेनानी शंकर प्रसाद वैद्य कॉल लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। लोकतंत्र सेनानी के निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोगों ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया और ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी  सैदपुर एवं तहसीलदार ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी।

लोकतंत्र सेनानी के निधन पर सीओ व तहसीलदार ने दी अंतिम विदाई

इलाके के डहन गांव निवासी 92 वर्षीय शंकर प्रसाद लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के दौरान जब आपातकाल का विरोध किया गया था तब विरोध करने वालों को जेल में डालकर यातनाएं दी गईं थी। उसी दौरान वैद्य शंकर प्रसाद को भी सरकार ने जेल में डाल दिया था। इसके चलते उन्हें भी लोकतंत्र सेनानी घोषित किया गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

लोकतंत्र सेनानी के निधन पर सीओ व तहसीलदार ने दी अंतिम विदाई

इधर एकाएक उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इसके बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंचे भाजपाजनों सहित आमजन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ कोट घाट पर लाया गया। जहां भाजपा का झंडा ओढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

लोकतंत्र सेनानी के निधन पर सीओ व तहसीलदार ने दी अंतिम विदाई

इसके बाद पुलिस के जवानों ने उन्हें अंतिम गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें विदाई दी। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उनके पोते नित्यानंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्राधिकारी शेखर सिंह सेंगर सहित तहसीलदार देवेंद्र कुमार, कोतवाल विजय प्रताप सिंह आदि रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।