अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आरटीआई कार्यकर्ता ने अपर मुख्य गृह सचिव को लिखा पत्र
डुमरांव के आरटीआई कार्यकर्ता रामजी सिंह यादव ने कृष्णाब्रह्म थाना कांड संख्या 161/25 दिनांक 9/11/2025 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव के आरटीआई कार्यकर्ता रामजी सिंह यादव ने कृष्णाब्रह्म थाना कांड संख्या 161/25 दिनांक 9/11/2025 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
पत्र में उन्होंने जिक्र किया है कि इस कांड के पीड़ित अनुसूचित जाति समाज के है तथा दबंगो ने साजिश के तहत दो दिन पूर्व अपना मोबाईल दूसरे जगह रखवा, उनकी निर्मम पिटाई की। जिसमें एक पीड़िता श्याम नारायण पासवान की स्थिति नाजूक बनी हुई है।
जबकि मुख्य अभियुक्त पुलिस के वरीय पदाधिकारी से मिल इस केस को रफा-दफा करना चाहता है। रामजी ने जनहित, कानूनहित तथा दलित हित में अभियुक्त को गिरफ्तार कर सजा दिलवाने की मांग गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से की है।
