डुमराव में 14 वर्षीय किशोरी से दो युवकों ने किया गैंग रेप, आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसी गांव के दो युवकों ने गैंगरेप किया है। आरोप है कि दोनों उसे बहला_फुसलाकर गांव से डुमरांव लाए तथा यहां सुनसान जगह पर स्थित एक किराए के घर में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से घिनौनी हरकत की है।

__ तीन दिन बाद तेज हुई पुलिस की सक्रियता, दो थानों का चक्कर लगा चुके हैं पीड़ित
केटी न्यूज/डुमरांव
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसी गांव के दो युवकों ने गैंगरेप किया है। आरोप है कि दोनों उसे बहला_फुसलाकर गांव से डुमरांव लाए तथा यहां सुनसान जगह पर स्थित एक किराए के घर में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से घिनौनी हरकत की है। घटना 3_4 दिन पुराना है, किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर जब घर पहुंची तथा परिजनों को आप बीती सुनाई तो उसके पिता उसे लेकर डुमरांव थाना पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने शुरू में इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया इसके बाद परिजन कृष्णाब्रह्म थाना भी गए थे।

हालांकि सोमवार को उसके पिता के बयान पर डुमरांव थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया है, पुलिस तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है। कोई घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव कायम है तथा पुलिस की कार्यशैली पर भी पीड़िता के परिजन सवाल उठा रहे हैं। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

